मध्य प्रदेश में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए शुरू होगा ‘यारियां’ प्रोजेक्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए ‘यारियां- द फ्रेंड्स क्लब यूथ इंटरवेंशन प्रोजेक्ट’ की शुरुआत होने जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत भोपाल, इंदौर और जबलपुर से स्वास्थ्य विभाग करेगा। इसमें 15 से 35 वर्ष के किशोरों-युवाओं को मानसिक मजबूती, सुरक्षित व्यवहार, एचआईवी-एड्स, टीबी, हेपेटाइटिस और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट से हॉस्टल, कोचिंग सेंटर, मेस, फास्ट फूड रेस्टोरेंट और इंटरनेट कैफे जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ा जाएगा। इसका उद्देश्य किशारों-युवाओं में भावनात्मक नियंत्रण, असफलता को बर्दाश्त करने क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

व्यवहार और आदतें होती हैं प्रभावित

भागदौड़ भरी जिंदगी में कई युवा पढ़ाई या करियर के लिए घर से दूर हॉस्टल या किराए के कमरों में रहते हैं। ऐसे में वे अपना अधिकतर समय दोस्तों और रूममेट्स के साथ बिताते हैं, जिससे उनका व्यवहार और आदतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का दबाव, असफलता का डर और बदलती उम्र की चुनौतियां कई बार उनके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालती हैं।

‘यारियां’ प्रोजेक्ट ऐसे युवाओं के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफार्म बनेगा, जहां वे खुलकर अपनी बात कह सकेंगे और सही मार्गदर्शन पा सकेंगे। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि इस परियोजना का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता तक सीमित न होकर युवाओं के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है।

उन्हें बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, तनाव को संभालने के तरीके, गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण, जिम्मेदारी का महत्व और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के बारे में सिखाया जाएगा। इसके साथ ही एचआईवी एड्स, टीबी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। इस परियोजना का संयोजन मप्र एड्स नियंत्रण सोसाइटी करने वाली है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

2 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago