कोरबा, ग्रामीण क्षेत्र में जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति ने पड़ोसी से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कोरबी चौकी अंतर्गत कुरथा गांव में शुक्रवार को हुई। जहां गांव में निवासरत मनोज कुमार धनवार (45) पर उसके पड़ोसी जितेंद्र सारथी द्वारा जादू-टोना करने का शक किया जाता था।
इसी बात को लेकर शनिवार को जितेंद्र सारथी ने मनोज कुमार को मारपीट करते हुए धमकी दी। पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सारथी के खिलाफ टोनही प्रताड़ना अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच की। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
