CG : ड्यूटी में पुलिसकर्मी सो गए ,आरोपी हुआ फरार पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड…

बिलासपुर, जिले के कोनी थाना से फरार आरोपी के मामले में जिले के एसपी रजनेस सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मामले के जांच के साथ ही थाने में पदस्थ रहे आरक्षक रवि शंकर जगत और प्रदीप पाव को सस्पेंड करते हुए लाइन अटैच कर दिया है। दोनों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप है। दरअसल कोनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि सरकंडा के मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह (20) ने उसके साथ छेड़खानी की है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार की शाम को दबिश देकर पकड़ा गया था।

जिसके बाद थाने लाकर रात उसकी गिरफ्तारी की गई। इस दौरान रात में हिरासत में रखा गया था। उसकी निगरानी के लिए आरक्षक रविशंकर जगत और आरक्षक प्रदीप पाव की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों आरक्षकों को झपकी लगी। तभी तड़के 4 बजे आरोपी स्वरित सिंह मौका पाकर भाग निकला। हालांकि, कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपने हाथ पर लगी हथकड़ी को सरका कर अभिरक्षा से फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह पुलिसकर्मियों ने आरोपी के थाने से भागने की सूचना टीआई राहुल तिवारी सहित अधिकारियों को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस ने अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, निलंबन के 90 दिन में आरोप पत्र नहीं तो आदेश स्वतः खत्म …

CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, निलंबन के 90 दिन में आरोप पत्र नहीं तो आदेश स्वतः खत्म …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला दिया है कि यदि किसी शासकीय सेवक को…

4 minutes ago
राजनांदगांव : रानी सागर के किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ठेले- खोमचे हटाए गए…

राजनांदगांव : रानी सागर के किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ठेले- खोमचे हटाए गए…

राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने रानी सागर किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है।…

7 minutes ago
CG : रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी …

CG : रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी …

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने ‘श्री रविशंकर जी महाराज’ बनाम ‘सीबीआई’ मामले में फोन इंटरसेप्शन (कॉल रिकॉर्डिंग,…

9 minutes ago
राजनांदगांव : अलर्ट : जिले के जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं…

राजनांदगांव : अलर्ट : जिले के जर्जर स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी कक्षाएं…

राजनांदगांव , गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद 16 जून से नए शिक्षा सत्र की…

13 minutes ago
अब शिक्षकों की होगी परीक्षा! MP में डेढ़ लाख टीचर्स देंगे TET, फेल हुए तो नौकरी पर संकट

अब शिक्षकों की होगी परीक्षा! MP में डेढ़ लाख टीचर्स देंगे TET, फेल हुए तो नौकरी पर संकट

भोपाल  मध्य प्रदेश में स्कूली छात्रों को को पढ़ा रहे डेढ़ लाख शिक्षकों की काबिलियत…

13 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए बंद …

CG : छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य पर्यटकों के लिए बंद …

रायपुर: मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की…

14 minutes ago