रायपुर । हैदराबाद में आयोजित 24वीं यू.सी.एम.ए.एस (अबेकस) राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में रायपुर के विराज जंघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। विराज, ज्ञान गंगा स्कूल (कक्षा 8वीं) के छात्र और यू.सी.एम.ए.एस अकादमी चौबे कॉलोनी के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं।

यह प्रतियोगिता 16 अगस्त को जी.एम.सी. बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गचीबोवली, हैदराबाद में आयोजित हुई, जिसमें देशभर से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिणामों की घोषणा 17 अगस्त को यू.सी.एम.ए.एस अबेकस के सीईओ डॉ. स्नेहल कारिया की उपस्थिति में की गई।

विराज जंघेल की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता सचिन जंघेल और अनीता जंघेल, साथ ही यू.सी.एम.ए.एस अकादमी के संचालक धर्मेंद्र और शिक्षिका निधि ने गर्व व्यक्त किया।

अकादमी और ज्ञान गंगा एजुकेशन अकादमी स्कूल के शिक्षकों ने भी विराज को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *