राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम मॉडल कॉलेज सोमनी में आज मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह एवं आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरके ठाकुर एवं कोमल सिंह सार्वा रहे। प्राचार्य डॉण् अनिल कश्यप के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में कहानी वाचन में भावना प्रथम एवं ओंकार द्वितीयए मुंशी प्रेमचंद चित्रांकन में लकी प्रथम एवं क्रिश द्वितीय रही।
आदिवासी पोस्टर में काजल एवं कंचन प्रथम तथा सृजन द्वितीय आभूषण निर्माण में योगेश्वरी प्रथम एवं कुंजन द्वितीय तथा नृत्य प्रतियोगिता में विनीता प्राची स्नेहा दीपा एवं देविका की टीम प्रथम एवं शालिनी द्वितीय स्थान पर रहीं।
