13 पदक जीतकर 12 छात्र राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
रायपुर, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग (महासमुंद) के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल 13 पदक अपने नाम किए, जिनमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं।
शतरंज में अंडर-14 वर्ग के कुनाल ने स्वर्ण तथा अंडर-19 वर्ग की धारणा ने रजत पदक जीता। कबड्डी में कन्हैया ध्रुव, अक्षय विशाल और गजेन्द्र ने रजत पदक हासिल किया। ट्रिपल जंप में अंडर-19 वर्ग के कुंदन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीरंदाजी में अंडर-19 वर्ग के जयंत ठाकुर, अंडर-14 वर्ग की कुमुदिनी और लक्ष्मी रानी ने स्वर्ण, जबकि योगेश नाग (अंडर-14), दिगम्बर नेताम (अंडर-14) और उमेश (अंडर-19) ने रजत तथा अंडर-19 वर्ग की लिलीमा ने कांस्य पदक जीता। वहीं बैडमिंटन में अंडर-14 वर्ग के आदित्य ने रजत पदक अर्जित किया।
इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर विद्यालय के 12 प्रतिभाशाली छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों…
रायपुर : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा…
जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों…
जशपुरनगर । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा…
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…