राजनांदगांव, नगर निगम ने तीजा त्योहार से पहले महिला सफाई कर्मियों और स्वच्छता दीदियों को साड़ियां वितरित कीं। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले मौजूद रहे।

महापौर यादव ने कहा कि सफाई कर्मी नगर निगम की रीढ़ हैं। इनकी मेहनत से ही शहर स्वच्छ रहता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले साल के 79वें स्थान से सुधार कर इस साल 14वां स्थान मिला है। उन्होंने कर्मचारियों से अगले सर्वेक्षण में टॉप 10 में जगह बनाने का आह्वान किया।

आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम सफाई कर्मियों की जरूरतों का ख्याल रखता है। उन्हें समय-समय पर साड़ी, वर्दी, रेन कोट, बूट और अन्य सुरक्षा सामग्री दी जाती है। इससे वे अपना काम बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को महापौर के जन्मदिन पर नगर युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि सफाई कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए ताकि शहर स्वच्छ और साफ-सुथरा बना रहे। उन्होंने सभी महिला कर्मियों को तीजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, महिला सफाई कर्मी और स्वच्छता दीदियां भी मौजूद थीं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *