एमपीसीएसटी में हुई मेंडलियन जेनेटिक्स पर दो दिवसीय कार्यशाला

भोपाल
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) के सेंटर ऑफ क्रिएटिव लर्निंग, भोपाल में दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने मेंडलियन जेनेटिक्स के मूल सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप से सीखा। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वंशानुगति के सिद्धांतों से परिचित कराना और प्रयोगों के माध्यम से उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करना था।

कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बीजों और मॉडल्स का उपयोग कर वंशानुगति के पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरण को समझा। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को नवीन और अत्यंत रोचक बताया। इस दौरान एमपीसीएसटी के निदेशक डॉ. अनिल कोठारी और आईआईएसईआर भोपाल के निदेशक प्रो. गोवर्धन दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निरंतर प्रयोगात्मक गतिविधियों में भाग लेने और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। ये प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को इस कार्यशाला के शैक्षिक अनुभव के प्रतीक के रूप में प्रदान किये गये। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रही, साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी रुचि को और प्रोत्साहित करने में भी सफल रही। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

3 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

3 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

4 hours ago