राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी पुलिस ने केशला पहाड़ी में जुए के फड़ में ​दबिश दी है। जहां से 7 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 5 हजार रुपए नकद और ताशपत्ती जब्त की गई है। चौकी पुलिस ने बताया कि मंगलवार को केशला पहाड़ी में जुए की फड़ जमे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।

जहां से कुशल कुरेटीए बिदेश कोमरेए दानीराम सिन्हाए पितांबर सिंहए किशोर कुमारए डामेंद्र सिन्हा और धनेश सिन्हा को जुआ खेलते पकड़ा गया है। आरोपियों से 5 हजार रुपए नगद जब्त किया गया है। सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *