CG : बच्चा हुआ लापता…

राजिम, रायपुर से मां के साथ तीज त्यौहार मनाने अपने नाना के यहां आया मासूम बालक अचानक लापता हो गया है। कल शाम से अब तक बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। यह घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय अर्पित यादव रायपुर से तीज के त्योहार पर अपने नाना के घर पांडुका पहुंचा था। 26 अगस्त की शाम अर्पित खेलते.खेलते घर के गेट से बाहर निकल गया।

उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। घर वालों ने काफी खोजबीन की और जब नहीं मिला तो पांडुका थाने में रात 8 बजे बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पांडुका पुलिस ने आसपास खोजबीन वा तलाश शुरू कर दी है। अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं आज 27 अगस्त की सुबह पांडुका पुलिस ने उसके नाना के घर से लगे नहर में भी तलाशी ली पर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि बच्चा बोल नहीं सकताए जिस वजह से और भी समस्या आ रही है। बहरहाल पांडुका पुलिस बच्चे की तलाश में लगी हुई है।

kgnews

Recent Posts

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

1 hour ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

2 hours ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

2 hours ago
CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

CG : दर्दनाक सड़क हादसे: दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत …

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां…

2 hours ago
CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

CG : छत्तीसगढ़ में चंदन के पेड़ों की चोरी, 5 पेड़ काटकर ले गए चोर …

बालोद। जिले में कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। बालोद…

2 hours ago