इंदौर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस शम्भू सिंह का निधन, 85 साल की उम्र में ढाबला गांव में अंतिम सांस

इंदौर

राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के ग्राम ढाबला निवासी और इंदौर हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति शम्भू सिंह (85) का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे।

परिवार के अनुसार जस्टिस शम्भू सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 1 बजे पैतृक गांव ढाबला में होगा। निधन की खबर फैलते ही गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

निष्पक्षता और सादगी के लिए जाने जाते थे जस्टिस शम्भू सिंह अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष फैसलों, ईमानदार छवि और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

2004 में लड़ा था लोकसभा चुनाव वर्ष 2004 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राजगढ़ लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन क्षेत्र में उनकी पहचान न्यायप्रिय और सरल स्वभाव वाले नेता के रूप में बनी रही।

न्यायिक और राजनीतिक जगत में शोक उनके निधन से न्यायिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा SSP के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठग भेज रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है।…

19 minutes ago
स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

स्कूल में पेयजल संकट पर छलका दर्द, ‘घर का पानी खत्म होने पर दुकान से खरीदना पड़ता है’

भोपाल. सेमराकला स्थित शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने पानी की समस्या को…

29 minutes ago
CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

1 hour ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

1 hour ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

1 hour ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

1 hour ago