भोपाल से फिर उड़ान भरेंगी Air India Express और Indigo, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट्स

भोपाल
 मानसून के कारण
दो महीने पहले बंद हुई उड़ानें फिर से शुरू होंगी। इंडिगो ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि दिल्ली, बेंगलुरू तक अतिरिक्त उड़ान फिर से शुरू होगी।

रायपुर उड़ान जल्द ही प्रतिदिन संचालित होगी। उड़ानें बढ़ने से किराये में भी कमी हो सकती है। मानसून के दौरान यात्रियों की संख्या कम होने के कारण एयरलाइंस कंपनियां उड़ानों को री-शेड्यूल कर देती हैं। जहां अधिक यात्री मिलते हैं वहां अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाती हैं।

इस बार भी दो माह पहले भोपाल से दिल्ली, बेंगलुरू तक उड़ानें कम हो गई थीं। रायपुर उड़ान को सप्ताह में सात दिन से कम कर तीन दिन कर दिया गया था। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि 21 सितंबर से दिल्ली की दोपहर की उड़ान फिर से शुरू हो जाएगी। बैंगलुरू मार्निग उड़ान इसी दिन से सप्ताह के सभी सात दिन संचालित होगी। रायपुर उड़ान भी सप्ताह के सभी सातों दिन संचालित होंगी।

विंटर में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटीअक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरू, हैदराबाद एवं मुंबई रूट पर उड़ानें शुरू करने के साथ भोपाल में दस्तक देने की तैयारी की है। इंडिगो भी गोवा, नवीं मुंबई एवं नोएडा तक उड़ान शुरू कर सकता है।

रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत फ्लायबिग रीवा एवं दतिया उड़ान शुरू करने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में भोपाल से प्रतिदिन साढ़े तीन से चार हजार यात्री सफर करते हैं। विंटर शेड्यूल में यह संख्या पांच हजार से अधिक हो सकती है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

CG : तेंदुओं के बीच लड़ाई, मुंगेली वन क्षेत्र में एक की मौत …

मुंगेली। वनमंडल के लोरमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत में दो तेंदुओं में खूनी संघर्ष में एक…

49 seconds ago
मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

मोहला : ग्राम आतरगांव, घोरदा और बागनारा में मंडी बोर्ड से बनेगी लाखों की सीसी रोड…

अंबागढ़ चौकी , मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी अंबागढ़ चौकी विकासखंड के दौरे पर रहे। जहां…

9 minutes ago
राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव : महावीर चौक से लेकर गुरुनानक चौक मार्ग के गार्डन में सूख रहे पौधे…

राजनांदगांव| महावीर चौक से गुरूनानक चौक तक सर्विस लेन सड़क किनारे विकसित किए गए गार्डन…

15 minutes ago
CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

16 minutes ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

17 minutes ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

29 minutes ago