CG : विश्व पर्यटन दिवस 2025

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने की राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा 

ऑनलाईन आवेदन 01 से 15 सितम्बर तक

रायपुर | छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कारों की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। राज्य में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को राज्य स्तरीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पुरस्कार के लिए विभिन्न 10 श्रेणियाँ निर्धारित की गई है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ होटल, सर्वश्रेष्ठ टूर ऑपरेटर, सर्वश्रेष्ठ जिला पर्यटन प्रोत्साहन पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता पुरस्कार, सीटीबी स्टार परफॉर्मर (सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट), सीटीबी स्टार परफॉर्मर (पर्यटक सूचना केन्द्र), सर्वश्रेष्ठ होमस्टे, सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सर्वश्रेष्ठ इको-टूरिज्म साइट पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आवेदक 1 से 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पुरस्कार के लिए 11,000 रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के इकलौते यहूदी कब्रिस्तान पर अतिक्रमण का आरोप, तोड़फोड़ से भू-माफियाओं पर उठे सवाल

जबलपुर  मध्य प्रदेश का एकमात्र यहूदी कब्रिस्तान अब वैश्विक चर्चा में है। जबलपुर स्थित लगभग…

1 hour ago
एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच है : राज्यमंत्री गौर

एक्सपो केवल मशीनों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि नए अवसरों, हुनर और निवेश का बड़ा मंच…

2 hours ago
महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

महादेव ऐप केस का भोपाल कनेक्शन, टिकटों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप; आहूजा बंधुओं पर लुकआउट सर्कुलर जारी

भोपाल  देश के बहुचर्चित महादेव बेटिंग ऐप मामले में भोपाल कनेक्शन एक बार फिर सामने…

2 hours ago
14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

2 hours ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

2 hours ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

3 hours ago