महासमुन्द 24 जून 2024
वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आज महासमुंद कलेक्ट्रेट रोड में वीरांगना महारानी दुर्गावती की 8 फ़ीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सदस्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मोहित ध्रुव व सदस्य छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल तारा ध्रुव ने किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के आदिवासी ध्रुव गोंड समाज प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रतिनिधि एवं सदस्य व स्वजातीय बन्धु बड़ी संख्या में मौजूद थे। यहां बीटीआई के समीप रानी दुर्गावती की 8 फीट ऊंची आदम कद प्रतिमा की स्थापना की गई है।
विदित है कि रानी दुर्गावती देश की एक महान वीरांगना थीं, रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर 1524 में हुआ था। उनका राज्य गोंडवाना में हुआ था। उन्होंने युद्ध स्थल में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए 24 जून 1564 को प्राणोत्सर्ग कर दिया।रानी दुर्गावती की वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से ही 24 जून को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. आज उनकी 459वीं पुण्यतिथि मनाया जा रहा है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…