पद्मभूषण डॉ. आडवाणी और लोक गायिका पद्ममालिनी अवस्थी ने भोपाल में किया पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, बादाम और जामुन के पौधे रोपे। प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मभूषण एवं पदमडॉ. सुरेश एच. आडवाणी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्ममालिनी अवस्थी, फिल्म निर्देशक-अभिनेता-संगीत निर्देशक और गीतकार पीयूष मिश्रा, जादूगर आनंद, जीवा आयुर्वेद के संचालक डॉ. विकास चौहान, संगीतकार श्रीमती कविता सेठ, पार्श्व गायिका और गीतकार सुश्रद्धा पंडित, कवि अमन अक्षर ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि अपने-अपने क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित ये व्यक्तित्व मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पधारे हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वबी.बी. नायडू, निखिल मेथिया, गौरव तिवारी, डॉ. अरविंद पाण्डेय, कर्नल एच.आर. रोहिल और सुदिशा तिवारी ने भी पौधे रोपे।
इस अवसर पर शिवांश गर्ग और मनोज शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। किसान नेता दर्शनसिंह चौधरी तथा सर्वपं. राजकुमार गर्ग, संतोष सूर्यवंशी, पंकज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, ब्रजेश तिवारी, अर्पित सिंह, राजेश सिंह, सुमित चौधरी और राजकुमार पटेल ने भी पौधे लगाए।
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…
- नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त - समाधान,…