रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 940.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1323.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 457.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 809.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 695.5 मि.मी., गरियाबंद में 781.3 मि.मी., महासमुंद में 688.3 मि.मी. और धमतरी में 836.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 971.8 मि.मी., मुंगेली में 954.3 मि.मी., रायगढ़ में 1146.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 791.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1125.7 मि.मी., सक्ती में 1015.0 मि.मी., कोरबा में 958.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 897.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 742.6 मि.मी., कबीरधाम में 660.9 मि.मी., राजनांदगांव में 830.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1161.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 688.2 मि.मी. और बालोद में 1011.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 673.0 मि.मी., सूरजपुर में 995.7 मि.मी., जशपुर में 913.0 मि.मी., कोरिया में 1013.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 924.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1312.8 मि.मी., कोंडागांव जिले में 867.7 मि.मी., कांकेर में 1068.3 मि.मी., नारायणपुर में 1142.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1280.1 मि.मी., सुकमा में 1020.7 मि.मी. और बीजापुर में 1282.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…