दूर घटना का इंतजार जान खतरे में डालकर पुलिया पार कर रहे बाइक चालक और यात्री बसें, शासन प्रशासन बेखबर

बड़वानी (पाटी)
गर्मी के दिनों में गोई नदी का पानी सुख जाने के बाद पांचपुला में बने डेम का पानी गोई नदी में छोड़ा गया। जिससे नदी में लबालब पानी भर गया। वही डेम के पानी से पाटी नगर की गोई नदी पर बने वैकल्पिक पाइप पुलिया डूब गया,जिसके चलते पाइप पुलिया के ऊपर से पानी बहता रहा,पाइप पुलिया पर पानी होने से रास्ता बंद हो चुका था। ऐसे में लोग पुल के दोनों किनारे पर खड़े होकर पानी उतरने का इंतजार कर रहे थे। वही लापरवाही यात्री बस खतरा मोल लेते हुए पुलिया पर से पार करते रहे। साथ ही धीरे-धीरे बाइक और पैदल जाने वाले भी पानी से होकर गुजरने लगे तो कुछ लोग पानी उतरने का इंतजार भी कर रहे थे।

दरअसल नगर की गोई नदी पर नवीन उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य जारी है। अस्थाई रूप से वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक पाइप पुलिया बनाया गया लेकिन पाइप पुलिया की ऊँचाई कम होने से इन दिनों नदी का पानी पाइप पुलिया के ऊपर से जा रहा है। यह पानी तो डेम का है जो कि एक दिन में कम भी हो जाता हैं लेकिन जब बारिश का पानी नदी में आएगा तो कम होने में उसे कई दिन लग जाएंगे। ऐसी स्थिति में इस पाइप पुलिया से गुजरने वाले वाहन चालक समेत राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस गोई नदी में  पहाड़ियों का पानी आता है जो कि तेज बहाव में आता है। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक पाइप पुलिया के ऊपर से पानी जाने से वाहन चालक नदी पार नहीं कर सकते हैं इस दौरान उन्हें परिवर्तित मार्ग ओसाडा में रोसर फाटा से सेमली,बमनाली, वेरवाड़ा, वाली होकर पाटी पहुँचना होगा। जिसकी दूरी करीबन 10 किमी है। इस परिवर्तित मार्ग में भी बमनाली व आवली में नाले पर दो बड़ी पुलिया बन रही हैं, जिसके चलते वहाँ पर भी परिवर्तित मार्ग बनाया गया है। यह पुलिया भी बनकर तैयार नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में बारिश के दिनों में वाहन चालक समेत राहगीरों का नदी पार कर पाटी जाने का संपर्क कई दिनों तक टूट सकता है। यह मार्ग जिला मुख्यालय समेत महाराष्ट्र राज्य को जोडता है। रोजाना सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है।

गोई नदी पर बने पाइप पुलिया के दोनो किनारे संकेतक बोर्ड भी लगाए जाना चाहिए ताकि बारिश के दिनों में वाहन चालक जब पुलिया के ऊपर पानी हो तो पुलिया पार ना करें और घटना दुर्घटनाओं से बच सके। लेकिन यहां पर किसी तरह के कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा

नैनो यूरिया के इस्तेमाल से किसान परशुराम राजवाड़े को खेती में मिला फायदा नैनो यूरिया…

18 minutes ago
मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान, 99.52% ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल

मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में मिली एक और बड़ी उपलब्धि नियामक आयोग के 98 प्रतिशत…

58 minutes ago
PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

PM Modi MP Visit: गाडरवारा में पीएम मोदी रखेंगे NTPC के 1600 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला

नरसिंहपुर   मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 6 जून को बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम…

1 hour ago
25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

10 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

11 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

11 hours ago