CG : साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एसबीआई की अनूठी पहल : रवाना हुई जागरूकता वैन

रायपुर, डिजिटल माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और अनाधिकृत लेन-देन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ‘हर भारतीय का बैंकर‘ होने के नाते राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान की शुरुआत की है।

स्टेट बैंक द्वारा आज रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एसबीआई साइबर सुरक्षा जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वैन के माध्यम से पूरे रायगढ़ जिले में साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक ने जानकारी दी की जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित करने के लिए इस वैन में बड़े ऑडियो और विजुअल स्क्रीन हैं और साइबर धोखाधड़ी के उभरते तरीकों के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए नाचा दल व नुक्कड़ नाटक शो भी आयोजित किए जाएंगे।

दल लोगों को साइबर ठगी के तरीकों और इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी देगा। जागरूकता वैन इन्हीं क्षेत्रों में अपना ध्यान केंद्रित करेगी। वैन टीम दर्शकों को गोपनीय बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या ओटीपी किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने के लिए भी शिक्षित करेगी। 

kgnews

Recent Posts

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी   फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के…

13 minutes ago
जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे…

13 minutes ago
नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और…

24 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

महासमुंद/रायपुर. ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की…

32 minutes ago
CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए…

50 minutes ago
CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

किसान आसानी से कर रहे हैं यूरिया और डीएपी खाद का उठाव 159 सहकारी समितियों…

54 minutes ago