प्रदेश सरकार वीवीआईपी सुरक्षा के लिए खरीदेगी बुलेट प्रूफ गाड़ियां

भोपाल.
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में नेताओं को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में अब पुलिस मुख्यालय की स्पेशल विंग बुलेटप्रूफ गाड़ियां खरीदने जा रही है। ये गाड़ियों अगस्त तक प्रदेश में आने की संभावना हैं। ये गाड़ियां हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस होंगी। पीएचक्यू की ओर से अभी इन गाड़ियों को खरीदने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

प्रदेश पुलिस के बेड़े में अगस्त में आठ बुलेट प्रूफ गाड़ियां और शामिल हो जाएंगी। इसे खरीदने की मंजूरी शासन से पुलिस मुख्यालय को मिल चुकी है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले खरीदी जा रहे इन वाहनों को लेकर यही माना जा रहा है कि हाई सिक्योरिटी वाले नेताओं के दौरे के दौरान उन्हें नई और अतिआधुनिक तकनीक से लैस यह वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। ये वाहन प्रदेश भर में हाई सिक्योरिटी वाले लोगों के दौरे के दौरान उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।

मजबूती: बारूदी सुरंगों का हमला भी होगा बेअसर
सूत्रों की मानी जाए तो अब जो बुलेट प्रूफ वाहन प्रदेश की पुलिस खरीदने वाली है, वह इतनी मजबूत होगी कि उस पर हैंड ग्रेनेड और बारुदी सुरंगों के हमले का भी असर नहीं होगा। साथ ही यह वाहन हाई स्पीड से दौड़ भी सकेगा। इसके टायर में भी दो परत होगी। ऊपरी परत में नुकसान होने के बाद भी यह हाई स्पीड से दौड़ सकेगी। इस कार की बॉडी स्टील की होगी, जिसे गोली भी भेद नहीं पाएगी। इसके साथ जो कांच लगाए उन पर भी गोलियां का असर नहीं होगा।

कांच 39 एमएम मोटा
इन गाड़ियों में कांच की मोटाई न्यूनतत 39 एमएम की होगी। इसके ऊपर एंटी-स्पैल शील्ड भी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश पुलिस के पास अभी भी एक दर्जन से ज्यादा बुलेट प्रूफ गाड़ियां हैं, लेकिन ऐसी गाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर बदला जाता है।

6 लेयर सुरक्षा कवच
सभी गाड़ियां टोयोटा फॉर्चुनर की होगी। जिसमें न्यूनतम बीआर 6 स्तर का सुरक्षा कवच होगा। गाड़ी छत सहित पांच तरफ से पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगी। इसमें सुरक्षा के लिए ऐसा कवच इस्तेमाल करना होगा कि गोला बारुद भी पांच तरफ से इस गाड़ी का कुछ ना बिगाड़ सके। गाड़ी का नीचे का हिस्सा पूरी तरह से विस्फोटक सुरक्षा से सुसज्जित वाला होगा। जिसमें हैंड ग्रेनेड आदि से गाड़ी को नुकसान नहीं होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

3 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

4 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

4 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

4 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

4 hours ago