शाजापुर जिले की पारेषण क्षमता में हुई वृद्धि

भोपाल.
एमपी ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने शाजापुर जिले में अपनी विद्युत पारेषण क्षमता (ट्रांसफॉरमेशन केपेसिटी) में बढ़ोत्तरी करते हुए 132 केवी सब स्टेशन कालापीपल पर 3.5 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 50 एमव्हीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। जिससे सब स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता बढ़ कर 90 एमव्हीए की हो गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से क्षेत्र के तकरीबन 22000 कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। इस नए 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से कालापीपल सब स्टेशन को अब एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की सुविधा भी प्राप्त हो गई है। ऊर्जा मंत्री तोमर ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अति आवश्यक इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

33 केव्ही के पांच फीडरों से होती है विद्युत आपूर्ति
एमपी ट्रांसको शाजापुर के कार्यपालन अभियंता निर्दोष केरकेटा ने बताया कि 132 केवी सब स्टेशन कालापीपल से एम पी ट्रांसको 33 केव्ही के 5 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करती है। इनमें कालापीपल , नांदनी ,घट्टी, लसूदलिया गौरी एवं लायंस फैब्रिक्स शामिल हैं। शाजापुर जिले में एम पी ट्रांसको अपने 220 केवी के दो सब स्टेशनों और 132 केव्ही के 9 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। अब शाजापुर जिले की कुल विद्युत पारेषण (ट्रांसफॉरमेशन) क्षमता बढ़कर 1566 एमव्हीए की हो गई है, जिसमें 220 केव्ही साइड 800 एमव्हीए है तथा 132 केव्ही साइड 766 एमव्हीए की स्थापित क्षमता शामिल है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

6 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

6 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

6 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

7 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

7 hours ago