बिलासपुर
साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का मामला एक बार फिर से हाईकोर्ट में पहुंच गया है. अबकी बार कांग्रेस ने 11 से मंत्रियों की संख्या 14 किए जाने के खिलाफ याचिका लगाई है, जिस पर आगामी सोमवार को सुनवाई होगी.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में मंत्रियों की संख्या में लंबे इंतजार के बाद 20 अगस्त को 11 से बढ़ाकर 14 हुई है. नए मंत्रियों के तौर पर पहली बार विधायक बने गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने शपथ ली थी. इस पर बसदेव चक्रवर्ती ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री सहित सभी 14 मंत्रियों को पक्षकार बनाया गया है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में शुरू भी हो चुकी है.
अबकी बार कांग्रेस की ओर से पार्टी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने याचिका दायर की है. याचिका दायर करने से पहले ही कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज करा चुकी है.
कांग्रेस का तर्क है कि मंत्रियों की संख्या विधानसभा में कुल सीटों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती. छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के हिसाब से यह संख्या अधिकतम 13.50 यानी 13 मंत्री होनी चाहिए. लेकिन 20 अगस्त को तीन नए मंत्री बनाए जाने के बाद कैबिनेट में अब 14 सदस्य हो गए हैं, जो इस सीमा से अधिक है. कांग्रेस का कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 164 (1 क) का उल्लंघन है.
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने बलौदाबाजार आगजनी कांड पर सख्त टिप्पणी करते…
भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार और पंडवानी गायन की अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी तीजन…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…