कलेक्टर ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए गठित की कमेटी
मोहला 25 जून 2023
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्ति और पदस्थापना के लिए लेनदेन शीर्षक से प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित किया है। कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित करते हुए अधिकारियों को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। गठित कमेटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव श्री अमित कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉक्टर हेमेंद्र भूआर्य एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, राजनांदगांव श्री सतीश ब्यौहरे को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों की बिंदुओं एवं उनकी सत्यता की जांच करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…
बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में…
- निर्माणाधीन कार्यों को बारिश से पहले गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने कहाराजनांदगांव । कलेक्टर…