भोपाल,
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
• 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार और समाज की साझा सहमति।
• 2019 से रोके गए 13% होल्ड पदों को प्राथमिकता के आधार पर ओबीसी वर्ग से भरने का निर्णय।
• 22 सितम्बर से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए सरकार और समाज द्वारा संयुक्त रणनीति पर सहमति।
• मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि सरकार हर स्तर पर ओबीसी समाज के साथ खड़ी है और 27% आरक्षण सुनिश्चित करना ही सरकार की स्पष्ट मंशा है।
• ओबीसी समाज की सामाजिक-आर्थिक प्रगति एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार और समाज का साझा संकल्प।
इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि मध्यप्रदेश सरकार और ओबीसी समाज एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष प्रस्तुत करेंगे और ओबीसी समाज को उसका संवैधानिक हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…