CG : जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कलेक्टर-एसपी ने किया स्वागत…

बिलासपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। आर्या का सर्किट हाउस में कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आर्या को अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

एसएसपी कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। आर्या आज मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। वे 15 सितम्बर को सवेरे 10 बजे सीपत रोड स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में आयोजित सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आर्या दोपहर 12.15 बजे रेलवे जोन से संबंधित अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30 बजे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे शाम 4 बजे मंथन सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

kgnews

Recent Posts

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…

7 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…

14 minutes ago
CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…

17 minutes ago
CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…

29 minutes ago
CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…

32 minutes ago
CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…

35 minutes ago