डोंगरगढ़. शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. चार साल की मासूम के साथ रविवार शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसक बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची रविवार की शाम ट्यूशन के लिए घर से निकली थी. वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी. जब बच्ची ने हिम्मत कर के अपने परिजनों को इस दर्द का कारण बताया तो पूरी घटना का पता चला. ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ गंदा काम किया.
घटना की खबर फैलते ही मोहल्ले के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने रात में ही डोंगरगढ़ थाना पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने करवाई शुरू की और बच्ची को तुरंत डोंगरगढ़ स्थित अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य है. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वे घटना स्थल और आस-पास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान पर काम चल रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
भोपाल पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्रीकृष्णा गौर ने कहा हैं कि लोक-कल्याणकारी योजनाओं के…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान…
रायपुर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम. …
रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ…
भोपाल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों से लेकर दूरदराज के गाँवों तक मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं…
रायपुर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की अध्यक्षता में तिल्दा-नेवरा…