CG : युवक ने भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाया, युवक गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद वन मंडल के बागबहरा परिक्षेत्र स्थित चंडी माता मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक भालू को कोल्ड ड्रिंक पिलाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही वन विभाग हरकत में आया और आरोपी को बिलासपुर वन मंडल की टीम ने तखतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में दिखा कि युवक ने जमीन पर कोल्ड ड्रिंक रखी और भालू उसे पीने लगा। जांच में पता चला कि यह वीडियो तखतपुर निवासी करण धुरी ने बनाया था। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत ऐसा कृत्य गंभीर अपराध है, क्योंकि अनुसूची-I में सूचीबद्ध प्राणियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार कानूनन वर्जित है।

बिलासपुर वनमंडल के डीएफओ नीरज कुमार ने तुरंत टीम भेजकर आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद महासमुंद वन मंडल को सौंप दिया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। कानून के अनुसार, भालू जैसे संरक्षित वन्य जीव के साथ छेड़छाड़, भोजन देना, फोटो खींचना, वीडियो बनाना या आकर्षित करना अपराध है, जिसके लिए 3 से 7 साल तक की सजा और जुर्माना दोनों हो सकता है।

kgnews

Recent Posts

MP में सरकारी बसों की वापसी! 40 रूट तय, ई-टिकट और हर 10 सेकेंड में मिलेगी लाइव लोकेशन

MP में सरकारी बसों की वापसी! 40 रूट तय, ई-टिकट और हर 10 सेकेंड में मिलेगी लाइव लोकेशन

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सरकारी बस सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा…

25 minutes ago
खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

10 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

11 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

11 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

11 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

11 hours ago