चैतन्य बघेल केस: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ED कर सकती है चालान पेश

रायपुर/बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला से जुड़े मामले में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ प्रवतर्न निदेशालय (ED) कोर्ट में चालान पेश कर सकती है. ईडी की न्यायिक रिमांड पर चैतन्य बघेल रायपुर जेल में बंद है. ईडी की विशेष कोर्ट में चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश किया जा सकता है. शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने पूर्व सीएम के बेटे को गिरफ्तार किया था.

पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की ओर से गिरफ़्तारी को लेकर हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर आज सुनवाई होनी है. ईडी की गिरफ्तार को चुनौती दी गई है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की ओर से आज सिंगल बैंच में जवाब प्रस्तुत किया जाएगा.

बता दें कि चैतन्य को 18 जुलाई 2025 को भिलाई से ईडी ने गिरफ्तार किया था. बीते दिनों चैतन्य ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था और उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने का निर्देश दिया था. इसके बाद चैतन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि उनकी हिरासत गैरकानूनी है और ईडी ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया. इस मामले में जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लगातार सुनवाई जारी है

Admin

Recent Posts

CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

CG : डीएलएमसी की बैठक 21 जुलाई को …

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (डीएलएमसी) की बैठक…

5 minutes ago
CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

CG : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के लिए निःशुल्क केक निर्माण प्रशिक्षण शुरू…

पांच दिवसीय प्रशिक्षण से स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बालिकाएं बेमेतरा । भारत सरकार…

6 minutes ago
CG : नैनो उर्वरकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार …

CG : नैनो उर्वरकों के उपयोग से बढ़ी पैदावार …

बिलासपुर । जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम सैदा निवासी प्रगतिशील किसान अक्षय कुमार सूर्यवंशी…

7 minutes ago
CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

CG : जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं…

जनदर्शन में 75 आवेदन प्राप्त हुए बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के…

10 minutes ago
CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

CG : सीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति …

बिलासपुर, । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक ने कार्यालय में…

13 minutes ago
CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : आरटीई : ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक …

बिलासपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए…

16 minutes ago