छत्तीसगढ़

धमतरी : रोजगार कार्यालय में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान’

 स्वीप नोडल ने मतदान के संबंध में दी बारीकी से जानकारी

धमतरी 27 जून 2023

जिला रोजगार कार्यालय धमतरी में 26 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस वर्ष विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी युवाओं को मतदाता परिचय पत्र बनवाने एवम शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील किया गया।
         सीईओ जिला पंचायत और  स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग होता है। यह पहचान पत्र 18 वर्ष की आयु पूर्ण किये वयस्क व्यक्ति को दिया जाता है। यह मतदाता परिचय पत्र देश के नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय चुनाव में अपना मत डालते समय भारतीय नागरिकों के लिए एक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में कार्य करता है। मोबाईल फोन, सिमकार्ड, खरीदने या पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य पहचान, पता और आयु प्रमाण के रूप में कार्य करता है, इसे चुनावी फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के रूप में भी माना जाता है। जिन युवाओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वे फार्म नंबर 06 भरने के साथ आईडी, भारतीय राष्ट्रीयता, आयु और निवास का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर मतदाता पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि आवेदक उस राज्य के लिए दिये गये मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या सीधे राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल नाम की वेबसाईट पर भी आवेदन कर सकते हैं। शत प्रतिशत मतदान करने के संबंध में कहा कि मताधिकार का प्रयोग हर एक मतदाता को करना चाहिए। जितना अधिक मतदान के प्रतिशत होगा उतना ही अधिक लोकतंत्र का महत्व होगा। उन्होंने मौजूद युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन अथवा भेदभाव से प्रभावित हुए  मताधिकार का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

8 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago