त्योहार से पहले बंपर ऑफर! गाड़‍ियों और इलेक्ट्रॉनिक्स पर 10% तक की छूट, GST सुधार का सीधा फायदा

 रायपुर 

त्योहार से पहले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। नए GST स्लैब लागू होने से पहले ही गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में भारी कटौती की गई है। डीलरों द्वारा 10% तक की छूट और आकर्षक गिफ्ट्स के साथ ऑफर उपलब्ध हैं। कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 30 हजार रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक की कमी की है, वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान पर 1000 से 20 हजार रुपए तक की छूट दी जा रही है। इससे खरीदारों को त्योहार से पहले ही फायदा मिल रहा है।

 चल रही अग्रिम बुकिंग

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) का नया स्लैब लागू होने के पहले ही वाहन और इलेक्ट्रानिक सामान की कीमतें कम हो गई हैं। इसका लाभ त्योहार से पहले ही खरीदारों को डीलरों द्वारा दिया जा रहा है। सामान की मूल कीमत से 10 फीसदी तक छूट के साथ आकर्षक गिट भी दिया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि आगामी त्योहार के दौरान दबाव को कम करने के लिए अभी से ग्राहकों को ऑफर उपलब्ध कराया गया है। खरीदी पर तुरंत डिलिवरी के साथ ही अग्रिम बुकिंग भी चल रही है।

 गाड़ियों की कीमत में भारी कटौती

बता दें कि जीएसटी कौंसिल की बैठक के बाद स्लैब में बदलाव किया गया है। इसे 22 सितंबर 2025 से लागू किया जाना है। इसमें सबसे ज्यादा बसे बड़ा फायदा ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को मिलेगा, लेकिन अभी तक करीब सभी प्रमुख कार निर्माता कंपनियों ने जीएसटी सुधारों का पूरा लाभ सीधे खरीदारों तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अपनी गाड़ियों की कीमत में भारी कटौती भी की है।

कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में 30 हजार रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक की कटौती की घोषणा की है। वहीं इलेक्ट्रानिक सामान पर सीधे तौर पर 1000 से 20 हजार रुपए का लाभ मिलेगा। जीएसटी की छूट को देखते हुए बाजार में अभी से रौनक देखने को मिल रही है।

वाहनों की खरीदी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा

ऑटोमोबाइल डीलरों ने बताया कि हर खरीदी पर छूट के साथ ऑफर और गिट दिया जा रहा है। जीएसटी 10 फीसदी तक कम होने के कारण वाहनों की खरीदी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसे देखते हुए खरीदारी के साथ वाहनों की बुकिंग करवा रहे हैं। फाडा के प्रदेश अध्यक्ष विवेक गर्ग ने बताया कि ऑटो मोबाइल कंपनियों द्वारा वाहनों में छूट दिए जाने का लाभ सीधा ग्राहकों को मिलेगा। कार से लेकर दोपहिया की कीमत कम होने से इस साल कारोबार में ग्रोथ होगा।

कुछ विशेष उत्पाद पर बदलाव तुरंत नहीं

: छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन तथा जीएसटी एक्सपर्ट सीए चेतन तारवानी ने बताया कि कुछ विशेष उत्पाद जैसे पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू, बीड़ी और च्युइंगगम पर जीएसटी दरों में बदलाव 22 सितंबर से तुरंत लागू नहीं होगा। इन पर नई दरें जो 40 फीसदी है केवल अलग से जारी अधिसूचना के बाद ही प्रभावी होगी।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार सजकर तैयार

 छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि जीएसटी का स्लैब 28 से 18 फीसदी करने से इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदी पर 20 हजार रुपए तक की छूट मिलेगी। जीएसटी कम होने का सीधा असर सामान की कीमत कम होने पर ग्राहकों को मिलेगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रत्येक खरीदी पर छूट और गिट ऑफर चल रहा है। साथ थी तुरंत फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे खरीदारों के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार को राजस्व मिलेगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा…

4 minutes ago
CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने जंगल में मारी रेड, महुआ शराब बनाते दो आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा…

7 minutes ago
CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

CG : अवैध रेत उत्खनन पर बलरामपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

नियम विरुद्ध उत्खनन में संलिप्त चौन माउंटेड मशीन जब्त, अवैध खनन पर लगातार सख्ती रायपुर,…

10 minutes ago
CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

CG : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’…

21 minutes ago
CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

CG : राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय

रायपुर । छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं…

30 minutes ago
CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

CG : जशपुर में मौसम का कहर : बिजली गिरने से टोल सिस्टम ठप, आंधी-ओलावृष्टि से तबाही…

जशपुर । जशपुर जिले में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। लोदाम क्षेत्र में…

38 minutes ago