रानी कमलापति स्टेशन पर विदाई के भावुक क्षण
भोपाल
"मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है।" अक्सर एक फिल्मी गीत का यह अंश अपने संबोधन में कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथियों के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुनने और सम्मेलन में भागीदारी के लिए भोपाल आए विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं को वापसी यात्रा पर उस समय सुखद आश्चर्य हुआ जब मुख्यमंत्री चौहान उन्हें विदा करने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुँचे। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों के कार्यकर्ता भोपाल से वापसी के क्षण में काफी भावुक हो गए।
मुख्यमंत्री चौहान ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की, उनसे हाथ मिलाया और उनके कंधे पर हाथ रख कर कहा "फिर मध्यप्रदेश आना।"
इस आत्मीयता से अभिभूत कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।
भोपाल जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…
रायपुर बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…
भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…