राजनांदगांव : कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा…

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति लाने के लिए कहा।

उन्होंने पॉली हाऊस एवं मल्चिंग पद्धति के माध्यम से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सपोर्ट सिस्टम के लिए नई योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लिए बांस एवं तार लगाने से लागत में कमी आएगी। इस योजना से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने केला व पपीता की फसल, कृषि समृद्धि योजना, राज्य पोषित समेकित योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसलों गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए संभावित लखपति दीदी का चिन्हांकन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मत्स्य संपदा योजना, बंद पड़ी खदानों में केच कल्चर, मछली बिक्री की दुकान के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने कहा कि रबी फसल में टमाटर, प्याज, गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रेरित करें। ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें, जहां कम पानी में भी खेती हो सकती है। बैठक में उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक उद्यानिकी लाऊत्रे, सहायक संचालक मत्स्य पालन एसके साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

30 minutes ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

1 hour ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

1 hour ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

2 hours ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

2 hours ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

2 hours ago