राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमृत मिशन 2.0 और अटल परिसर सहित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया नये भवन में शिफ्ट होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनसामान्य को मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया में अमृत मिशन 2.0 के तहत 29 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डबल नल कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण किया और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *