राजनांदगांव, रनर्स ग्रुप द्वारा 16 नवंबर को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत और समापन गौरव पथ स्थित गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ पर होगा। मंगलवार को आयोजन समिति राजनांदगांव रनर्स ग्रुप द्वारा प्रेसवार्ता में सन ग्रुप राजनांदगांव हाफ मैराथन की जानकारी दी गई। इसमें 10 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोग हिस्सा ले सकते है। इसके लिए 3 कैटेगरी बनाई गई है और 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी की कैटेगरी में मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

हाफ मैराथन में महिला- पुरुष कैटेगरी में पुरस्कार राशि लगभग 7 लाख रुपए दी जाएगी। 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी कैटेगरी में पुरुष एवं महिला दोनों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि होगी। ओपन कैटेगरी हाफ मैराथन 21.1 का प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए रखा गया है। द्वितीय 50 हजार, तृतीय 31 हजार रखा गया है। 5 किमी की मैराथन ऑडिटोरियम से निरंकारी चौक और पुनः ऑडिटोरियम होगी। 10 किमी ऑडिटोरियम से पेंड्री से वापसी, 21 किमी में सत्यानंद योग आश्रम से पेंड्री से वापस ऑडिटोरियम में होगी। धावकों को रजिस्ट्रेशन पर रनिंग टी-शर्ट, फिनिश करने पर मेडल, रिफ्रेशमेंट, ई-टाइमिंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में मुरली खंडेलवाल, आकाश चोपड़ा, सौरभ जिंदल एवं निकेत जैन, जयेश कोठारी मौजूद रहे।

फिटनेस के साथ खिलाड़ियों को प्रेरित करना उद्देश्य: राजनांदगांव रनर्स की स्थापना नवीन जैन ने की थी। क्लब में सक्रिय धावकों ने फुल मैराथन (42.2 किमी) हाफ मैराथन (21.1 किमी) और अल्ट्रा मैराथन (50+ किमी) में भाग लिया है। आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि इसे एक सामाजिक अभियान के रूप में देखना है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *