CG : 100 दिन में पैसे डबल: रायपुर समेत कई जिलों के 2 दर्जन लोगों से 5 करोड़ की ठगी…

रायपुर । राजधानी से एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। फिल्म हेरा फेरी की तर्ज पर ठग ने 100 दिन में पैसे डबल करने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के करीब दो दर्जन निवेशकों से 5 करोड़ रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान
पुलिस ने आरोपी की पहचान अनिरूद्ध दलवी निवासी बेलगाम, कर्नाटक के रूप में की है। उसने खुद को ए स्क्वायर ग्लोबल कंसल्टेंसी कंपनी का एमडी और आईसीआईसीआई बैंक का फंड मैनेजर बताकर निवेशकों को विश्वास में लिया। आरोपी ने डीमैट खाते में सौ करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी और लाइव ट्रेडिंग दिखाकर लोगों का भरोसा जीता।

कैसे दिया धोखे का जाल?
पीड़ित अनवर मोहम्मद (रायपुर निवासी) की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने बताया कि निवेश करने पर 100 दिन तक प्रतिदिन 2% मुनाफा मिलेगा और अंत में रकम दोगुनी लौटाई जाएगी। उसने निवेशकों को सुरक्षा के लिए भूमि समझौते और चेक देने का भी झांसा दिया।

लालच में आकर रायपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, झारखंड और आंध्र प्रदेश तक के लोगों ने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच नकद और ऑनलाइन मिलाकर करीब 5 करोड़ रुपये जमा किए।

शुरुआत में किया भरोसा पक्का
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले 5.40 लाख रुपये निवेश करने पर आरोपी ने उसके खाते में करीब 30 हजार रुपये लौटाए। इससे भरोसा बढ़ा और अन्य परिचितों व रिश्तेदारों ने भी रकम जमा कर दी।

ठगी का खुलासा
अप्रैल 2025 के बाद जब ब्याज मिलना बंद हुआ तो लोगों ने पैसे वापस मांगे। आरोपी ने कभी सॉफ्टवेयर अपडेट, कभी वेबसाइट हैकिंग, तो कभी ट्रेडिंग खाते में फंड न होने का बहाना बनाकर सभी को टालना शुरू कर दिया। छह महीने तक टालने के बाद पीड़ितों को समझ आया कि वे ठगी के शिकार हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई
पीड़ितों ने थक-हारकर टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और उसके मोबाइल नंबर व बैंक खातों के आधार पर तलाश की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

11 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

11 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

11 hours ago