रायपुर। गुरुवार रात 10 बजे बड़ी कार्रवाई में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने दो माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, SIA टीम ने यह कार्रवाई आंबेडकर अस्पताल में की, जहां बीजापुर की रहने वाली महिला माओवादी कमला अपने साथी जग्गू के साथ पथरी का इलाज कराने आई हुई थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सूत्र बताते हैं कि कमला लंबे समय से पहचान छिपाकर रायपुर के डी.डी. नगर में किराए के मकान में रह रही थी। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में उसके लीडर के मारे जाने के बाद वह सुरक्षा के डर से रायपुर आ गई थी।
फिलहाल दोनों किस कैडर से जुड़े थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। SIA अधिकारियों ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में मामले से जुड़ी और जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…