CG : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, शिविर का आयोजन…

1700 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन व किया गया उपचार, 642 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को किया गया लाभांवित

कोरबा । जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 24, 25 एवं 26 सितंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लगभग 1700 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया जिसमे 642 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएँ जाँच एवं उपचार हेतु उपस्थित हुई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 से 26 सितंबर को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान छत्तीसगढ़ की महतारी हम सब की जिम्मेदारी थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है।

इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधूमेह, कैंसर, सिकल सेल ओर एनिमिया जैसी बिमारियों के लिए जॉच की जा रही है तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने गर्भवती महिलाओं की जॉंच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं कि पहचान कर उपचार प्रदान किया जा रहा है ।

साथ ही बच्चों के टीकाकरण किया जा रहा है, किशोरियों में एनिमिया की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से परिवारों की समग्र भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मॉं का स्वास्थ्य परिवार की मजबूती की नींव है अगर महिलाएं स्वस्थ और सशक्त होंगी तो परिवार भी सशक्त होगा।

कलेक्टर अजीत वसंत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं की शिविर में जॉंच कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है। जिससे बिमारियों की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर जानकारी हो सके साथ ही उनकी सतत् निगरानी एवं अन्य विमारियों की पहचान हो सके।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

39 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

59 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

59 minutes ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

1 hour ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago