cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव। नवरात्र और दशहरा पर्व के अवकाश के दौरान होने वाली कॉलेज की पूरक परीक्षा की सारणी में संशोधन किया गया है। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच बीए, बीकॉम, बीएड होम साइंस की परीक्षाएं जारी नई तिथियों में होगी। छात्र संगठन एनएसयूआई ने विगत दिनों इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

उनकी मांग पूरी हो गई और इधर विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। यूनिवर्सिटी द्वारा पहले अवकाश के दिनों में परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया था। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव और ऋषि शास्त्री ने कहा यही मांग करने जब दिग्विजय कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचे थे तो मांग पत्र लेने से मना किया गया और एफआईआर की धमकी दी गई थी। अष्टमी और नवमी पर होने वाली परीक्षा की तिथि में संशोधन की मांग की थी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *