CG : बीजापुर से तीर्थयात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत मंगलवार को बीजापुर जिले के 27 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जत्थे को जिला मुख्यालय से विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, वरिष्ठ नागरिक घासीराम नामदेव तथा डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उनके सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना आम नागरिकों को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यात्रियों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जत्थे की यात्रा के लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago