राजनांदगांव, दुर्गोत्सव का समापन गुरूवार को जोत-जंवारा विसर्जन के साथ हुआ। संगम चौक तुलसीपुर में मां जगत तारिणी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन मोती तालाब में किया गया।

जसगीत के साथ निकली विसर्जन यात्रा में महिलाएं सिर पर जोत व जंवारा लेकर चल रही थीं । इनमें नवविवाहित भी थी। यात्रा में बड़ी संख्या में मां दुर्गा के भक्त शामिल हुए। सभी ने माता के जयकारे लगाते हुए आस्था के साथ उन्हें विदाई दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *