कवर्धा, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम में पोषण माह 2025 के अंतर्गत बच्चों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में “पोषण वाटिका”, “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” और “राष्ट्रीय पोषण मिशन: एक अभियान” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया। लगभग 131 विद्यार्थियों और 17 शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को दर्शाते हुए पोस्टर भी बनाए, जिससे उनकी रचनात्मकता के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सही आहार, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को भविष्य में भी जारी रखने और बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देने का संकल्प व्यक्त किया।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…