CG : स्कूटी सवार को टाटा सफारी ने मारी टक्कर, एक की मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे 353 पर साराडीह मोड़ के पास आज रात करीब 8 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेन्द्र चंद्राकर (46 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी में सवार अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी में रखवाया गया।

हादसा महासमुंद मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। बेलसोंड़ा निवासी जितेन्द्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी साराडीह के पास महासमुंद की ओर से आ रही टाटा सफारी (CG 04 QH 5836) से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। गंभीर चोटों के कारण स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जितेन्द्र चंद्राकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक साहू को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने मौके पर पहुँचकर टाटा सफारी पर पथराव किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से टाटा सफारी और स्कूटी को जब्त कर थाने ले आई। टाटा सफारी चला रहे अग्रवाल ने खुद को सिटी कोतवाली पहुंचाकर सरेंडर कर दिया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर अस्पताल पहुंचीं। पति की मौत की खबर सुनकर वह अचेत होकर गिर पड़ी।

इस दौरान बड़ी संख्या में बेलसोंड़ा के ग्रामीण, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। हुलसी चंद्राकर भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैं और पहले ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा से उपसरपंच भी रह चुकी हैं। उनके पति की मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने हादसे पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा और हाईवे पर वाहन गति नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसा टाटा सफारी के तेज रफ्तार में आने के कारण हुआ है। चालक अग्रवाल से पूछताछ की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सड़क हादसे में लापरवाही करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एवं आपराधिक धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में…

3 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग । पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के…

5 minutes ago
CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149…

9 minutes ago
CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहायक…

11 minutes ago
CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

रायपुर । श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी…

18 minutes ago
CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव…

21 minutes ago