राजनांदगांव : दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा आयोजित – सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) 2025

राजनांदगांव : इस वर्ष सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बॉयज) 2025 की मेजबानी दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) कर रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।

इस आयोजन में कुल 72 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें सभी टीमें अपने-अपने सीबीएसई क्लस्टर ग्रुप की विजेता टीम के रूप में नेशनल के लिए क्वालिफाई की हुई हैं। इनमें से 58 टीमें भारत के विभिन्न राज्यों से और 12 अंतरराष्ट्रीय टीमें – दुबई, ओमान, मस्कट, कुवैत और सऊदी अरब – भी भाग ले रही हैं। कुल 750 खिलाड़ी, 100 कोच और 50 रेफरी इस आयोजन का हिस्सा हैं।

सीबीएसई बास्केटबाल स्कूल नैशनल गेम्स का यह 28वां वर्ष है और बास्केटबाल के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेजबानी का दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव का यह पाँचवा मौका है। इससे पहले स्कूल ने तीन बार CBSE नेशनल चैंपियनशिप और दो बार SGFI प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है। वहीं, सीबीएसई नेशनल गेम्स का यह तीसरा मौका स्कूल के लिए विशेष गर्व का अवसर है।

इस कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए सीबीएसई ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल (Observer) भेजा है:

एस. एम. उपाध्याय (सीबीएसई, नई दिल्ली), विनोद नायर, PGT (सेंट अर्नोल्ड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर), कुलदीप हार्डिआ, सचिव, मध्य प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन | यह तकनीकी प्रतिनिधि भी रहेंगे|

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे – डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा।
गेस्ट ऑफ ऑनर – मधुसूदन यादव, महापौर, राजनांदगांव नगर निगम।
विशिष्ट अतिथि – कोमल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, राजनांदगांव।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव ने खिलाड़ियों के ठहरने, आहार और समस्त व्यवस्थाओं का संचालन अपने परिसर में सुनिश्चित किया है, जिससे यह आयोजन और भी भव्य और स्मरणीय बन गया है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव पूरे शहर और खेल प्रेमियों को इस राष्ट्रीय बास्केटबॉल महोत्सव का हिस्सा बनने का आमंत्रण देता है!

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

19 minutes ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

19 minutes ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

21 minutes ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

39 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…

44 minutes ago
निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

रायपुर निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो…

49 minutes ago