एसपी के पास शिकायत की गई, न्याय की गुहार लगाई
राजनांदगांव. उरईडबरी के आदिवासी किसान भुवन सिंह कंवर के साथ आईसीआईसीआई बैंक डोंगरगढ़ की मिलीभगत से लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। किसान के नाम पर केसीसी लोन के तहत लोन टेकओवर कर अधिक राशि दिलाने के बहाने लगभग 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस पूरे मामले में किसान को न तो पूरी रकम मिली और न ही ब्याज के बोझ से राहत मिल पाई।
भुवन सिंह का यूनियन बैंक डोंगरगढ़ में लगभग 14 लाख रुपए का केसीसी था। बाद में ओंकार साहू पटपर और अर्पित देवांगन की साजिश से आईसीआईसीआई बैंक से 30 से 35 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया गया। बैंक ने लगभग 34 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया, लेकिन मात्र 14 लाख 43 हजार रुपए ही यूनियन बैंक में ट्रांसफर किए गए। बाकी की रकम किसान को नहीं मिली।
किसान को करना पड़ रहा है भुगतान
इसके बाद किसान को करीब 2 लाख रुपए का ब्याज जुड़ गया। मामला अब तक सुलझा नहीं है और एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ब्याज की नई किश्तें बढ़ती जा रही हैं। किसान को बैंक से कर्ज वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जबकि उसे अभी तक पूरा पैसा नहीं मिला है। जब किसान ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो अर्पित देवांगन ने दो चेक और एक स्टाप पेपर दिखाकर कहा था कि 1 महीने में पूरी रकम दे दी जाएगी। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं मिले। तब किसान ने समाजसेवी कुशल सिंह राजपूत से संपर्क किया। कुशल ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को पूरी घटना से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…
भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…
कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…
भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…
भोपाल राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…