राजनांदगांव, त्योहारी सीजन में बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यवस्था बनाने की मांग की है। ताकि दुकानदारों से लेकर खरीदी करने आने वाले ग्राहकों को ट्रैफिक जाम व पार्किंग को लेकर असुविधा न हो। चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदा​िधकारी मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर अतुल विश्वकर्मा से मुलाकात की। जिन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

चेंबर पदाधिकारियों ने बताया कि त्योहार की खरीदी के लिए बाजार में भीड़ पहुंचनी शुरु हो गई है। लेकिन जय स्तंभ चौक से लेकर अन्य हिस्सों में अव्यवस्थित लग रही दुकानों की वजह से ट्रैफिक जाम व पार्किंग की समस्या खड़ी हो रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। चेंबर ने इन हिस्सों में अव्य​वस्थित ढंग से लग रही दुकानों के लिए व्यवस्था बनाने की मांग की। ताकि दुकानदारों से लेकर किसी भी फुटकर व्यापारी या पसरा वालों को समस्या न हों। वहीं खरीदी के लिए बाजार पहुंचने वाले ग्राहक आसानी से अपनी खरीदी कर सकें। चेंबर ने पसरा.ठेला वालों के लिए जगह निर्धारित करने और पार्किंग की व्यवस्था भी दुरुस्त करने की मांग की है। जिसे लेकर आयुक्त विश्वकर्मा ने जल्द व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *