राजनांदगांव, प्रदेशभर के कॉलेजों में लागू नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही। कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षा में बैक लगने की लगातार शिकायतें सामने आ रही है।

विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को रि.चेक करने की मांग उठाते जा रहे है। विगत तीन माह में शहर के तीनों कॉलेजों से शिकायतें सामने आई। छात्र नेताओं के नेतृत्व में बैक लगने वाले विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। उत्तर पुस्तिकाओं को रि.चेक करने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। रि.चेक करने पर अंकों में बदलाव हुआ है।

सेमेस्टर परीक्षा के दौरान किसी एक विषय की परीक्षा में अधिकांश विद्यार्थियों के फेल होने बैक लगने जैसी शिकायतें ज्यादा सामने आ रही है। इससे नई शिक्षा नीति के तहत होने वाली सेमेस्टर परीक्षा और फिर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। उनका कहना है कि बेहतर ढंग से तैयारी कर सेमेस्टर परीक्षा दी लेकिन एक क्लास के सभी विद्यार्थी किसी एक विषय में फेल होना समझ से परे है। बड़ी बात रि.चेक करने पर नतीजों में बदलाव आता है। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और मूल्यांकन पर सवाल खड़े होते है।

कुलपति से इसका समाधान करने की रखी मांगरू कमला कॉलेज की छात्राओं का आरोप है कि 238 छात्राओं का एक ही विषय में बैक लगा और तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। इसके अलावा 26 सितंबर को जारी होने वाला रि चेकिंग का रिजल्ट अभी तक नहीं आया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी और प्रदेश महासचिव नेहा वैष्णव के नेतृत्व में छात्राएं विश्व विद्यालय पहुंची और विरोध प्रदर्शन करते कुलपति से समाधान करने की मांग की।

दो दिनों में रिजल्ट जारी करने का आश्वासनरू नेहा वैष्णव ने कहा एक साथ इतने विद्यार्थियों को एक ही विषय में बैक लगना आश्चर्य का विषय है। रि चेकिंग का रिजल्ट जल्दी जारी किया जाए ताकि आगे की पढ़ाई में दबाव नहीं रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *