हमीदिया में 5 हजार मरीजों की खून-पेशाब की जांच पेंडिंग

 भोपाल

हमीदिया अस्पताल में रोजाना करीबन 600 मरीजों की जांच होती है, लेकिन पिछले 10 दिनों से लैब मशीन खराब होने से यहां खून-पेशाब की जांच बंद है। इसके चलते करीबन 5 हजार मरीजों की जांच पेंडिग हो गर्इं हैं। इसके अलावा कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को महंगे दामों पर प्रायवेट पेथोलॉजी लैब में जांच कराना पड़ी। दरअसल पूरा मामला यह है कि दो कंपनियों के बीच मरीज पिस रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस गड़बड़ी के पीछे सीपीएल के संचालन को लेकर कंपनी का बदलाव होना है। दरअसल अभी सीपीएल की जिम्मेदरी बासयोमेड नाम की कंपनी संभाली है। अब यह जिम्मेदारी हिंदुस्तान लैबोरेटरी नामक कंपनी को दी है। नई कंपनी से एमआयू हो चुका है जो करीब एक महीने में काम शुरू करेगी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में पुरानी कंपनी ने मशीन के मेंटनेंस का काम बंद कर दिया है, जिससे यह परेशानी हो रही है।

नहीं लिए जा रहे सैंपल
हमीदिया अस्पताल में पिछले 10 दिनों  से मरीजों के ब्लड सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। अस्पताल की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब में खून की जांच करने वाली सबसे जरूरी मशीन बायोमेड बीए 400 खराब हो गई है। इससे मरीजों की सबसे सामान्य और जरूरी मानी जाने वाले शुगर, केलोस्ट्रल, यूरिया, सोडियम, पोटेशियम, किडनी, लिवर सहित दो दर्जन से आदि की जांच भी नहीं हो रहीं।

रोजाना होती है 600 मरीजों की जांच
अस्पताल में  हर दिन करीब 600 मरीजों की 2400 जांचें होती हैं। इस संबंध में बायोकेमेस्ट्री विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखकर वार्डों में भर्ती मरीजों और ओपीडी में आने वाले मरीजों के ब्लड सैंपल न लेने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि ब्लड टेस्ट करने वाली बीए 400 मशीन 22 जून से खराब है, जिससे इस मशीन पर होने वाली सभी जांचें बंद कर दी गई हैं।

अस्पताल की एक मशीन खराब हो गई है। उसे सुधारने के लिए कंपनी को कहा गया है। हम आउटसोर्स से मरीजों की जांच करा रहे हैं। जल्द ही नई कंपनी काम करना शुरू कर देगी। मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
– डॉ. आशीष गोहिया, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

13 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

39 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

1 hour ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago