CG : 3 करोड़ 81 लाख 13 हजार रुपये की लागत से जामपानी से दुलदुला सड़क के नवीनीकरण कार्य प्रगति पर शेष निर्माण कार्य प्रारंभ…

रायपुर । सडकों के जाल बिछने से प्रगति और समृद्धि की नई राहें खुल रही हैं। अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा कही जाने वाली सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इससे प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदल रही हैं जो कि आम नागरिकों के जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन भी ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों का निर्माण कार्य लगातार चल रहा है, जिसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है। अक्टूबर 2025 में, जिले में नई सड़कों की मंजूरी मिली है, जिससे कई गांवों को लाभ होगा। इसी कड़ी में प्रधामनंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में 3 करोड़ 81 लाख 13 हजार रुपये की लागत से 17.22 किलोमीटर लंबी जामपानी से दुलदुला सड़क का नवीनीकरण कार्य प्रगति पर है। वर्षा समाप्त होने के उपरांत शेष निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों के लिए आवागमन और भी सुगम होगा, जिससे दैनिक जीवन, व्यापार और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अधोसंरचना विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों से जिले के दूरस्थ अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। सड़कों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के अवसरों तक ग्रामीणों की पहुंच सुलभ हो रही है। स्थानीय उत्पाद में तेजी आ रही है और क्षेत्रीय उत्पादों के विपणन को भी बढ़ावा मिल रहा है। सड़कों का यह व्यापक विस्तार न केवल आवागमन को सुगम बना रहा है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार ला रहा है। जिले के लोग इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। जशपुर जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कई सड़कों के निर्माण और सुधार पर काम चल रहा है। कुल 13.63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधा दर्जन से अधिक सड़कों को स्वीकृति मिली है, जिसमें फरसाटोली से करवाजोर, जुमाइकेला बाजारडांड से खेदाटोली और जड़ासर्वा से डूमर टोली जैसे महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण शामिल है। इन सड़कों से ग्रामीण इलाकों में आवागमन, कृषि उत्पादों की ढुलाई और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच बेहतर होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : 2 की मौत और हेल्पर घायल, कोंडागांव में हुए सड़क हादसे …

CG : 2 की मौत और हेल्पर घायल, कोंडागांव में हुए सड़क हादसे …

कोण्डागांव। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने एक…

2 minutes ago
CG : बीजेपी की रैली में माहौल बिगाड़ने वाले 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज …

CG : बीजेपी की रैली में माहौल बिगाड़ने वाले 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज …

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने एक और…

5 minutes ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में फेरबदल, देखें लिस्ट …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में फेरबदल, देखें लिस्ट …

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के मध्य…

14 minutes ago
राजनांदगांव : छत से टपकता पानी… बाल्टी, टब और गंजी के सहारे मटिया का सरकारी प्राइमरी स्कूल…

राजनांदगांव : छत से टपकता पानी… बाल्टी, टब और गंजी के सहारे मटिया का सरकारी प्राइमरी स्कूल…

डोंगरगांव , नगर के मटिया (वार्ड क्र. 14) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अव्यवस्था और…

15 minutes ago
एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा

एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा…

17 minutes ago