रायगढ़ । जिले में एक शिक्षिका के घर में चोरी हुई है। घर के बाहर बरामदे में रखी कार, किचन में रखा गैस सिलेंडर और अलमारी में रखे जेवरात समेत 3 लाख का सामान अज्ञात लोग उठाकर ले गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, टीचर घर का ताला लगाकर स्कूल के लिए निकल गई थी। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। तब चोरी की घटना का पता चला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बड़े रामपुर गोल्डन नेस्ट काॅलोनी में रहने वाली स्वाति खलखो (40 साल) तमनार के शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ है। सोमवार (6 अक्टूबर) को स्वाति अपने घर में ताला लगाकर सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे तमनार स्कूल चले गई।
जहां शुक्रवार (10 अक्टूबर) को उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने मोबाइल पर बताया कि उसके घर के बाहर का गेट खुला हुआ है। तब स्वाति को चोरी होने का संदेह हुआ और उसने स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची।
तब देखा कि उसके मकान के बरामदे में खड़ी हुंडई कार नहीं थी और जब उसने अंदर जाकर देखा, तो रसोई का गैस सिलेंडर, अलमारी में रखा सोने-चांदी के जेवरात समेत 3 लाख के सामान को लेकर चोर फरार हो गया है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…