कवर्धा । क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित Online Sports Quiz के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण 11 अक्टूबर दोपहर 3 बजे सिग्नल चैक स्थित कन्या विद्यालय में किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि राघव साहू, समाज सेवी कवर्धा एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री (छ.ग.) थे।

जिसमें गुरूकुल के पाँच बच्चें क्रमशः रूद्रा साहू (कक्षा 8 वी), महेन्द्र साहू (कक्षा 9वी), निकेश साहू (कक्षा 9वीं), सौरभ देवांगन (कक्षा 5वी) एवं योगेश्वरी साहू ( कक्षा 9 वी) को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। रूद्रा साहू कक्षा 8 वीं के छात्र ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था को गौंरवान्वित किया। संस्था के अध्यक्ष समस्त पदाधिकारीगण तथा प्रभारी प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकाॅमनाएँ दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *