CG : स्टेशन के कुलियों का समाप्त किया प्रदर्शन…

रायपुर । ​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में पिछले पांच दिनों से चल रहा कुलियों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। कुलियों को अपनी दो प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन वापस ले लिया। इस आंदोलन के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। ​रायपुर (द.पू.म. रेलवे) में पोर्टर मजदूरों ने निजी बैटरी कार के संचालन के विरोध में 5 दिन तक प्रदर्शन किया। रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद उनकी दो मुख्य मांगों पर सहमति बनी है।

ये थी 2 प्रमुख मांगें ​1. निविदा में शर्त संशोधन: पहली मांग थी कि भविष्य में किसी भी निविदा की शर्तों में “निविदा में निजी लोग नहीं होंगे” की शर्त अनिवार्य रूप से जोड़ी जाए। रेलवे ने इस शर्त को जोड़ने का प्रमाणित आश्वासन दिया है। ​2. लाइसेंसी पोर्टर को प्राथमिकता: यह भी मांग की गई थी कि यदि रेलवे यात्री परिवहन के लिए किसी अन्य व्यक्ति या एजेंसी को काम देती है, तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाए।

इसका उद्देश्य लाइसेंसी पोर्टरों की आजीविका को सुरक्षित करना था, जिस पर प्रशासन ने सहमति व्यक्त की। कुली एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेश्वर साहू और संरक्षक दिनेश तरुण चटर्जी ने बताया कि, इन दोनों मांगों को मंडल रेल प्रबंधक ने स्वीकार कर निविदा को प्रमाणित घोषणापत्र प्रदान करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

36 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

46 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

2 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

3 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

4 hours ago